बिलासपुर-यशवंतपुर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन अब 30 मई तक चलेगी, ग्रीष्म अवकाश में यात्रियों को कंफर्म सीट देने किया विस्तार

बिलासपुर.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों का विस्तार किया है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर के मध्य चलने वाली ट्रेन को अतिरिक्त पांच फेरे चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.

इसके लिए बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर के मध्य 08291/08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 मई तक 9 फेरे किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 17 जून 2024 तक पांच फेरे किया जा रहा है। इस दौरान ये गाडियां दोनों दिशाओं में अतिरिक्त पांच-पांच फेरे के लिए चलेगी।
परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08291 बिलासपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर से 01, 04, 08, 11 और 15 जून को प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को अतिरिक्त पांच फेरे के लिए तथा गाड़ी संख्या 08292 यशवंतपुर-बिलासपुर समर एक्सप्रेस, यशवंतपुर से 03 ,06, 10, 13 व 17 जून को प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को अतिरिक्त पांच फेरे के लिए चलाई जाएगी।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।