रायपुर
रायपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक 25 साल के मेडिकल छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक रंजीत भोयर MBBS पीजी इंटर्न कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि छात्र कई दिनों से अवसाद में चल रहा था, जिसका वह इलाज भी करा रहा था।
एक अधिकारी ने कहा कि छात्र भोयार के कुछ दोस्तों ने उसे मंगलवार को संस्थान के परिसर में लड़कों के छात्रावास में उसके कमरे में बेहोश पाया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन को इसकी जानकारी दी।
बेहोश होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने भोयर की जांच की। इसी दौरान वह मृत पाया गया। अमानाका पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मृतक ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था।
अधिकारी ने बताया कि इस पूरे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि भोयर का डिप्रेशन से गुजर रहा था, जिसका इलाज चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि छात्र ने पिछले साल से अपनी पीजी इंटर्नशिप पूरी नहीं की थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव