रायपुर.
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट जारी होने के बाद किसी ने खुशी मनाई, तो किसी के घर में मातम छाया। ऐसे ही एक मामला राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। क्लास में टॉपर रही, लेकिन 12वीं में आये परिणाम से असंतुष्ट रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी का है। छात्रा हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा अंक से क्लास पास करती थी, लेकिन 12वीं बोर्ड की परीक्षा में आये परिणाम से छात्रा परेशान थी। उसने 19 मई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा वसुंधरा बारले (17साल) बोर्ड परीक्षा 2024 के 12वीं में 63 प्रतिशत हासिल की थी। बोर्ड परीक्षा में आये इस परिणाम से छात्रा बेहद परेशान रहा करती थी। पुलिस का अनुमान है कि छात्रा ने इसलिए खुदकुशी की होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों का फैसला, गांवों में लगाए ‘पास्टर-पादरियों की नो एंट्री’ के बोर्ड
निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित