भोपाल
मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। यह वंदे भारत मेट्रो भोपाल से सागर, बैतूल और शाजापुर के बीच चलेगी। रेल मंत्रालय जून के अंत तक इसका शेड्यूल जारी करेगा। इस ट्रेन से रोज लंबी दूरी तय करने वाले अप-डाउनर्स को राहत मिलेगी।
राजधानी भोपाल से तीन रूट पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। पहले चरण में 200 किमी तक के रेलवे स्टेशन कवर होंगे। इसका पहला रूट भोपाल से होशंगाबाद, इटारसी होकर बैतूल हो सकता है। यह ट्रेन भोपाल से बीना होकर सागर और भोपाल से सीहोर होकर शाजापुर तक चलेंगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो सिंटिंग सीरीज की होगी। पैसेंजर इस ट्रेन की 80 फीसदी कोचों का रिजर्वेशन ले सकेंगे। जबकि, 20 फीसदी कोचों का टिकट यूटीएस एप, मोबाइल बैंकिंग और रेलवे स्टेशन पर जाकर मिलेगा। गौरतलब है कि पूरे देश में वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना है। इसका ट्रायल जुलाई 2024 में शुरू होगा। सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट को जुलाई में लॉन्च कर सकती है।

More Stories
भोपाल की बिजली आपूर्ति सुरक्षित बनाने कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से हटाई जा रही ट्रांसमिशन लाइनें : ऊर्जा मंत्री तोमर
प्रेगनेंसी के बाद टूटा रिश्ता, ट्विशा ने छोड़ा ससुराल; चार्जशीट में शादी से मौत तक की पूरी कहानी
MP में 2025 शिक्षक भर्ती की मेरिट फिर बनेगी! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 9693 अभ्यर्थियों के 5% बोनस अंक पर सवाल