नई दिल्ली.
उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो। मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है।
खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी पर गर्मी की ज्यादा सताएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है।

More Stories
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा
आजादी के बाद पहली बार भारत ने रोका रावी का पानी, ‘सिंदूर’ की बरसी पर पाकिस्तान पर करारा प्रहार