मुंबई
बॉलीवुड निर्देशक धर्मेश दर्शन अपनी सुपरहिट फिल्म धड़कन का सीक्वल बनाना चाहते हैं। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म धड़कन में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
धड़कन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी, साथ ही फिल्म के सभी गाने चार्ट बस्टर साबित हुये। धर्मेश दर्शन ने बताया, मैं ‘धड़कन’ का सीक्वल बनाने पर सोच-विचार कर रहा हूं, लेकिन ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी। यदि फिल्म का सीक्वल बना तो यह आधुनिक सिनेमा का नया रूप होगा। ‘धड़कन 2’ पर यदि आगे कुछ और बात होती है तो मैं फैंस को इसकी जानकारी जरूर दूंगा।

More Stories
सात सितारा होटल वाली गरीबी पर रवि किशन का बयान, सोशल मीडिया पर उड़ने लगे मजाक
सनी देओल के मुस्लिम किरदार, जिनमें दिखा इंसानियत और देशभक्ति का दमदार अंदाज
मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल, छात्रों को दी सख्त सलाह