मुंबई
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर के दौरान फाल्गुनी एवं शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए काले ‘गाउन’ में बेहद खूबसूरत नजर आईं। ऐश्वर्या पिछले दो दशक से कान फिल्म महोत्सव में शामिल हो रही हैं। वह इस बार हल्के गुलाबी रंग की बाजुओं वाले काले गाउन में ‘रेड कार्पेट’ पर नजर आईं।
अभिनेत्री (50) ने हॉलीवुड दिग्गज कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया। इस फिल्म में एडम ड्राइवर ने मुख्य भूमिका निभाई है। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बृहस्पतिवार को कान पहुंची थीं। फ्रेंच रिवेरा में मां-बेटी की जोड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया। ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला और अदिति राव हैदरी सहित भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों के कान फिल्मोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।

More Stories
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक और फैंस के साथ खास पल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा- अरमान की जिंदगी में नया तूफान
रवि किशन का ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान फिर चर्चा में, वायरल मीम्स पर दी मजेदार प्रतिक्रिया