मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की आने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का टीजर रिलीज हो गया है। पश्मीना रौशन फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता राव की यह पहली फिल्म थी। रमेश तौरानी और जया तौरानी निर्मित और निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज