सागर
सागर में पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसानों से उचित मूल्य पर खरीद कर रखे गए गेहूं को पानी से भिगोया जा रहा है, ताकि उसका वजन बढ़ जाए। जिसके बाद इसे सरकारी वेयर हाउस भेजा जाए।
वायरल वीडियो सानोधा सेवा सहकारी समिति का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में किसानों से खरीदा हुआ गेंहू सरकारी वेयरहाउस भेजा जा रहा था, लेकिन इससे पहले बोरों में भरे गेंहू को पानी डालकर गीला किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद इस समिति में कुछ विभागीय अधिकारी जांच करने भी पहुंचे थे। लेकिन, बाद में मामला रफा दफा कर दिया। मामले की जानकारी जिले के आलाधिकारी को होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई समिति पर नहीं की गई है।
भले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह से इसके बारे में जानकारी नहीं है।

More Stories
फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन