भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट सहित दूसरे हवाई अड्डों पर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देता एक ईमेल मिला है. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भोपाल के पुलिस उपायुक्त (जोन-चार) सुंदर सिंह कनेश ने कहा, ‘भोपाल एयरपोर्ट के अधिकारियों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 507 (आपराधिक धमकी) और विमान (सुरक्षा) नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘मामला गांधी नगर थाने में दर्ज किया गया. धमकी भरे ई-मेल भेजने में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.’
सूत्रों ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर विमानों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
इसके अलावा, महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर भी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि देश के कुछ अन्य हवाई अड्डों को भी इसी तरह के धमकी वाले ईमेल मिले हैं.

More Stories
उपमुख्यमंत्री शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल की भेंट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट गतिविधियों पर चर्चा
बंगाल में सीएम मोहन का 86% स्ट्राइक रेट: 7 सीटों पर प्रचार, 6 पर बीजेपी की जीत
हाईकोर्ट का फैसला: ‘अनुकंपा नियुक्ति’ में बेटे को नौकरी में प्राथमिकता, संपत्ति का अधिकार नहीं