सब्जी मंडी में लाल टमाटरों को देख महिला आगबबूला? वायरल तस्वीर को लोग बता रहे मंहगाई पर प्रहार

बेंगलुरु/नई दिल्ली.

सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगती। बेंगलुरु के सब्जी मार्केट में लगी महिला की तस्वीर इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। महिला के इस रिएक्शन ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा है। इस तस्वीर को लेकर लोग अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे हैं। कोई महिला की तुलना कंपनी के मैनेजर से कर रहा है।

बता रहा है कि मानो महिला से किसी ने नौकरी मांग ली हो। कोई कह रहा है कि इस तस्वीर को देखकर नींद किसे आएगी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में महिला का रिएक्शन सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों के मुताबिक, लोकल सब्जी मार्केट में महिला की यह अजीबो-गरीब रिएक्शन के साथ तस्वीर सामान्य नहीं लगती। लोग इस फोटो को इतना फनी मान रहे हैं और पूछ रहे हैं कि कैसे किसी का ध्यान इस तस्वीर पर नहीं जा रहा? इंटरनेट पर डाली गई तस्वीर कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, बेंगलुरु में सब्जी की दुकान में एक महिला की तस्वीर लटकी हुई है। तस्वीर में महिला की आंखें खुली हुई हैं और ऐसा लग रहा है मानो महिला या तो गुस्से में है या आश्चचर्य की मुद्रा में है। तस्वीर ऐसी जगह पर है, जैसे महिला टमाटरों को देखकर गुस्से में है या तो हैरान है।

टमाटरों को देख महिला गुस्से से लाल हो गई
महिला की तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई तस्वीर को देख कह रहा है- लाल टमाटरों को देख महिला भी गुस्से से लाल हो रही है। कोई कह रहा है- मानो महिला मैनेजर के पास कोई नौकरी या प्रमोशन के लिए आया है तो वह गुस्से से लाल हो गई।  एक अन्य यूजर का कहना है कि इस तस्वीर को देखने के बाद किसी को कैसे नींद आएगी? अगले ने मजाक में आगे कहा, "अगले कुछ दिनों में मेरी नींद की कमी के लिए मैं डॉक्टर के पास जा रहा हूं।"

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।