मुंबई.
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सहगल ने शो में शिरकत की। शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही दर्शक सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कही बात को सुनने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही, वे 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों से उनके अनुभवों को भी सुनना चाहते थे।
कपिल शर्मा ने सोनाक्षी से बात करते हुए कहा कि कियारा और आलिया की शादी हो चुकी हैं। इस पर सोनाक्षी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि जले पर नमक छिड़क रहे हो। उन्होंने सबसे कहा कि कपिल जानते हैं कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है। अभिनेत्री के इस जवाब पर सभी ठहाका लगाते हुए नजर आए। सोनाक्षी ने आगे कहा कि हीरामंडी का काम खत्म हो चुका है, लेकिन मैंने अभी तक शादी नहीं की। शर्मिन सहगल ने भी शादी कर ली है। सोनाक्षी के इतना कहते ही मनीषा कोइराला बोल उठी कि ऋचा चड्ढा की शादी भी हो गई और वो प्रेग्नेंट भी हो गई।
भंसाली की भतीजी हैं शर्मिन सहगल
शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी' में आलमजेब का किरदार अदा किया है। उन्होंने नवंबर 2023 में अमन मेहता से शादी की थी। वो भंसाली की भतीजी हैं। वहीं, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2020 में शादी रचाई थी। इस साल फरवरी के महीने में दोनों ने एलान किया था कि माता-पिता बनने वाले हैं। ऋचा ने शो में एक खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 'हीरामंडी' की शूटिंग में सबसे ज्यादा 99 रीटेक दिए थे। मालूम हो कि इस सीरीज से संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज