मुंबई
अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक प्रवाह विकसित न हो जाए और सेट पर गलतियां होने की गुंजाइश न रहे।
आखिरकार हम इंसान हैं और गलतियां होती हैं लेकिन उनसे बचने का प्रयास हमेशा किया जाता है। कौन बनेगा करोड़पति हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर? का आधिकारिक हिंदी एडेप्टेशन (रूपांतरण) है। तीसरे सीजन को छोड़कर इसे शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया। तीसरे सीजन में इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

More Stories
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट