रायपुर
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं के साथ किये जा रहे भेंट मुलाकात को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार मांगते युवाओं को भयावह कोरोना काल में आंदोलन के लिए विवश करने, न्याय व हक की मांग पर लाठियां बरसाने वाले और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छल करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पिछले पौने पांच सालों में युवाओं से मुलाकात की याद नहीं आई और चुनावी वर्ष को देखकर उनसे भेंट मुलाकात करके दिखावा करके उनसे चुनावी लाभ लेना चाहते है जो की छत्तीसगढ़ युवाओं के साथ एक मात्र दिखावा और छलावा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में पीएससी के नतीजे में हुए धांधली और व्यापम में हुए घोटाला को देखा जाए तो स्पष्ट हो जाता है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के भविष्य का खिलवाड़ कर रही है, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को जिस तरह से छल-प्रपंच करके वादाखिलाफी की और कठोर नियम बनाकर छलने का काम किया है उसकी शायद ही कहीं मिसाल मिलती है।

More Stories
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
BSP कर्मियों को ₹30,200 बोनस की उम्मीद, बैठक में चर्चा
शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : सोनमणि बोरा