मुंबई
सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर ने एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म में सलमान के ऑपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। खुद एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट में यह बात कन्फर्म की। अब सलमान ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।एक तरफ जहां सलमान के घर पर हुई फायरिंग केस की तेजी से जांच चल रही है, वहीं एक्टर ने बेझिझक काम करना जारी रखा।
सलमान खान 'सिकंदर' के सेट पर पहुंचे और अपने काम में जुट गए।'सिकंदर' के सेट से सलमान की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान ने 11 अप्रैल को 'सिकंदर' का पोस्टर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी कि इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' को देखो और अगली ईद पर 'सिकंदर' से आकर मिलो।
रश्मिका मंदाना की खुशी का ठिकाना नहीं
वहीं, अब 'सिकंदर' में 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना एंट्री कर चुकी हैं। 'पुष्पा' के बाद से रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी, और वह रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में भी नजर आईं। अब रश्मिका को बॉलीवुड से ढेरों ऑफर मिल रहे हैं। रश्मिका मंदाना बेहद एक्साइटेड हैं कि उन्हें अपनी तीसरी हिंदी फिल्म सलमान खान के साथ करने को मिल रही है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर खुशी भी जाहिर की है। रश्मिका आज भी वह पल नहीं भूलतीं, जब एक इवेंट में सलमान ने उनके साथ 'सामी सामी' डांस स्टेप किया था।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज