मुंबई
दिशा पाटनी! सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिनकी काया के सभी मुरीद हैं। खूबसूरती ऐसी कि जो भी देखे दीवाना हो जाए। फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी को समंदर से बड़ा लगाव है। बरेली की इस बाला का सागर प्रेम ऐसा कि आप उन्हें 'वॉटर बेबी' भी कह सकते हैं।
सागर का पानी देख दिशा का दिल किसी छोटे बच्चे की तरह चहकने लगता है। इंस्टाग्राम पर यदि आप दिशा के 61.2 मिलियन फॉलोअर्स में से हैं, तो जानते होंगे कि कैसे उनका वेकेशन समंदर किनारे ही बीतता है। खैर, दिशा ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सागर की लहरें हैं, दिशा हैं और उनकी समंदर से भी गहरी आंखें हैं, जिनमें स्लो मोशन में डूबने को दिल करता है! दिशा पाटनी ने
साल 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 'कुंग फू योगा' में जैकी चेन के साथ भी काम किया है।
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो नई वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, दिशा ने ऐसा कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताते हैं कि वह छुट्टियां मनाने थाईलैंड गई थीं। तो संभव है कि ये तस्वीरें वहीं की हैं।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज