म्यांमार
मध्य म्यामांर के मांडले में अप्रैल में भीषण गर्मी के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। मणि साला बचाव संगठन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को शिन्हुआ को बताया कि पीड़तिों में से लगभग 30 को पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। इनमें से अधिकतर की उम्र 50 से 90 वर्ष के बीच थी।
इस साल, मार्च में लू की चपेट वाले लोगों की संख्या कुल आठ थी, जो अस्पताल में भर्ती थे, जबकि अप्रैल तक बढ़कर 50 से अधिक हो गयी। देश के मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग के अनुसार, मांडले में 28 अप्रैल को 77 वर्षों में सबसे अधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

More Stories
इजरायल के फैसले पर भड़के सऊदी, कतर और 16 मुस्लिम देश, बताया संप्रभुता का उल्लंघन
खामेनेई के आदेश पर खोला जाएगा होर्मुज, न कि ‘इडियट’ के कहने पर; ईरान का ट्रंप पर तीखा हमला
नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान युद्ध में खींचा, ‘एपस्टीन फाइल्स’ से ध्यान भटकाने की कोशिश: कमला हैरिस