सुकमा
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को सुकमा के रायगुड़म इलाके में नक्सलियों के बटालियन के कोर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार डीआरजी और कोबरा के जवान रायगुड़म इलाके में आपरेशन पर निकले थे। सुबह से दो से तीन बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। हालांकि इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

More Stories
केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद