नई दिल्ली
टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में संजू सैमसन के चयन से खुश कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि केरल में उनके लोकसभा क्षेत्र तिरूवनंतपुरम का यह विकेटकीपर बल्लेबाज चयन का हकदार था।
भारत ने जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। सैमसन को ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। थरूर ने एक्स पर लिखा, ‘‘बीसीसीआई चयनकर्ताओं को टी20 विश्व कप के लिये शानदार टीम चुनने पर बधाई। खुश हूं कि मेरे लोकसभा क्षेत्र की क्रिकेट विश्व कप में नुमाइंदगी होगी चूंकि संजू सैमसन को टीम में चुना गया। यह टीम खिताब जीतेगी।’’
पिछले साल वनडे विश्व कप टीम में सैमसन को नहीं चुने जाने पर थरूर ने काफी आलोचना की थी। सैमसन ने इस साल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल में नौ मैचों में 385 रन बनाये हैं।

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान