अमेठी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी से लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने अमेठी या रायबरेली किसी भी सीट से लड़ने से मना किया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 3 मई को पुणे में रैली करेंगे। इसी दिन अमेठी में नामांकन का आखिरी दिन है।
रायबरेली और अमेठी दोनों में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इन दोनों ही सीटों पर अब तक गांधी परिवार ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि अब भी मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से राहुल गांधी को मनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भले ही खरगे उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है।

More Stories
बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, बोले- हर हाल में होगी कुर्बानी
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जल्द ऐलान, MP के कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में
राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस सतर्क, क्रॉस वोटिंग की आशंका से बढ़ी हलचल