नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को आईपीएल 2024 के 45वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। गुजरात ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 200/3 का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। विल जैक्स ने तूफानी शतक ठोका। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। जैक्स ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट लिए 166 रन की साझेदारी की। कोहली 44 गेंदों में नाबाद 70 रन जुटाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 12 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। उन्हें चौथे ओवर में साई किशोर ने पवेलियन की राह दिखाई थी। आरसीबी के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। आरसीबी के 10 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में दसवें पायदान पर हैं।
इससे पहले, जीटी के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी जीटी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्वप्निल सिंह ने पहले ओवर में ऋद्धिमाना साहा (5) को अपने जाल में फंसाया। कप्तान शुभमन गिल (16) सातवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। ऐसे में सुदर्शन और शाहरुख खान ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। शाहरुख ने 30 गेंदों में 58 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और 5 छक्के लगाए। यह उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी है। इसके बाद, सुदर्शन ने डेविड मिलर (19 गेंदों में नाबाद 26, दो चौके, एक सिक्स) के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की और जीटी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
आरसीबी ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। जैक्स 100 और कोहली 70 रन बनाकर नाबाद रहे। जैक्स ने 16वां ओवर डालने आए राशिद खान की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने चार छक्के और एक चौका मारा। जैक्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ना सिर्फ अपनी सेंचुरी की बल्कि आरसीबी को जीत की दहलीज पार कराई।
कोहली के बाद जैक्स ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 31 गेंदों में पचासा बनाया। 15वां ओवर करने आए मोहित की बुरी तरह कुटाई हुई। उन्होंने 29 रन लुटाए। जैक्स ने दो चौके और तीन छक्के मारे। जैक्स 72 और कोहली 69 रन बना चुके हैं। साई किशोर ने 13वें ओवर में 11 रन खर्च किए। जैक्स ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। वह 37 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। कोहली 66 रन बनाकर टिके हैं।

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान