सागर,
शादी से लौट रहे भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से विधायक की गाड़ी का कांच टूटा गया। घटना सागर के बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के पास स्थित सिलोट नदी के घाट पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंचे। विधायक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पत्थर किसने और क्यों मारा? पुलिस कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक, सागर की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादियों में शामिल होने गए थे। बगरोई, रिछाई और शाहगढ़ में शादी में शामिल होकर विधायक वापस बंडा लौट रहे थे। सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। जहां विधायक बैठे थे, पत्थर उसी तरफ आकर कांच पर लगा। कांच के टुकड़े विधायक के ऊपर गिरे। पत्थर किसने मारा? क्यों मारा? पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक ने बरायठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस बोली-जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
विधायक के समर्थकों का कहना है कि बंडा विधायक की गाड़ी पर हमला होना बड़ी घटना है। विधायक सुरक्षित हैं। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की उच्च स्तरीय जांच और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया