नई दिल्ली
देश में 20 मई को 49 ससंदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गयी।
निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति की ओर से एक अधिसूचना जारी की जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी।
देश में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में 49 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान होगा।
पांचवें चरण में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मतदान होगा।
अधिसूचना के अनुसार, तीन मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है जबकि चार मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उम्मीदवार छह मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
देशभर में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में सबसे कम निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव के तहत आज 88 सीटों पर मतदान जारी है।

More Stories
E20 पेट्रोल पर गडकरी का खुला चैलेंज! बोले- ‘एक भी गाड़ी खराब हुई तो नाम बताइए’
कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! कृषि अधिकारी पुष्पा के घर छापे में सोना-नकदी बरामद, जांच जारी
5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’