जगदलपुर
परिचित के घर शादी कार्यक्रम में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.
जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद (40 वर्ष), मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर (40 वर्ष) और मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर (40 वर्ष) जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.
रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाते समय तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति