मुंबई
जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने वेबसीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय रूपांतरण की शूटिंग पूरी कर ली है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के चलते फिल्मों से तकरीबन एक साल का ब्रेक ले रही है।
उन्होंने 'सिटाडेल' के भारतीय रूपांतरण की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका निर्देशन राज और डीके द्वारा किया गया है। इस वेबसीरीज में वरुण धवन और सिकंदर खेर भी हैं। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी के साथ शूट खत्म होने की घोषणा की। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए सेल्फी पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, 13 जुलाई हमेशा स्पेशल दिन होगा। और यह 'सिटाडेल' का समापन है।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण