नई दिल्ली
भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर 'पूर्वी लहर' अभ्यास का संचालन किया। नौसेना ने कहा कि किसी भी समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को परखने के प्रयासों के तहत इस अभियान का संचालन किया गया। इस अभ्यास पूर्वी लहर में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष नौसैनिक बलों की भागीदारी रही।यह अभ्यास कई चरणों में आयोजित किया गया। सामरिक चरण में युद्ध प्रशिक्षण और हथियार चरण के दौरान विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन किया गया।
अभ्यास में वायुसेना, अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बल की भी सहभागिता रही। अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यवान सबक सीखे, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई।
पीएम मोदी की जीत के लिए शिकागो में होगा 108 बार सुंदरकांड का पाठ
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन सुंदरकांड परिवार ने शिकागो में अबकी बार 400 पार के लिए 108 बार सुंदरकांड पाठ पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य सुंदरकांड का 108 बार पाठ करना है। ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी (ओएफबीजेपी) के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समानता और समावेशिता के सिद्धांतों को प्रतिध्वनित करते हुए राम राज्य के आदर्शों पर आधारित समाज को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया।
सुंदरकांड परिवार के प्रमुख संजय शर्मा ने शंखनाद की गूंज के साथ इस पहल की शुरुआत की। सुंदरकांड पाठ लगातार 108 घंटों तक चलेगा। दुनिया भर से लोग जूम के माध्यम से इस पहल से जुड़ सकेंगे और एक-एक घंटे पाठ करने का उन्हें अवसर मिल सकेगा।

More Stories
थलापति विजय की डबल चाल: TVK के दोनों हाथों में लड्डू, सरकार बनाने का खेल जारी
भारत और वियतनाम ने किए 13 समझौते, UPI और वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम का होगा लिंक
असम में 12 मई को शपथ समारोह, पीएम मोदी होंगे मौजूद; सरमा ने बताया नया CM कब चुना जाएगा