रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा निवासी किसान कृषक जनक राम साहू अपने खेत पर सुबह पांच बजे जा रहे थे। इसी दौरान हाथी से उनका सामना हो गया और फिर हाथी ने हमला कर दिया।
हमले से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हाथी के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का महौल है। जिसके बाद वन विभाग और छाल थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आते रहती है।

More Stories
धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फागूराम ने अपनाई ग्राफ्टेड बैंगन की खेती, मुनाफे में हुई 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
बस्तर नेशनल हाईवे पर झीरम घाटी में पलटा पिकअप, 1 की मौत और 16 घायल