नारायणपुर/जगदलपुर.
बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर में नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री केदार कश्यप के करीबियों को मौत की सजा देने का नक्सलियों ने फरमान जारी किया है।
नक्सलियों द्वारा जारी फरमान में जयप्रकाश शर्मा, संजय तिवारी, गुलाब बघेल, शांतनु दुग्गा,विशाल नाग, अमित भद्रा, सागर साहू व रतन दुबे को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सली सागर साहू, रतन दुबे की हत्या कर चुके हैं।

More Stories
श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा
जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट में लगी आग, कारणों और नुकसान की जांच शुरू
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर