हरिद्वार
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। लोग अपने मतों का प्रोयग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
इस बीच हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना सामने आई है। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र 126 ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम तोड़ दिया।
मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं। उसने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराओ।
फिलहाल पुलिस ने मतदाता को हिरासत में ले लिया है। ईवीएम मशीन टूट गई, लेकिन बाद में उसे चालू किया गया।
मतदाता की इस हरकत से मतदान केंद्र पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

More Stories
OPS पर सरकार का बड़ा फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प
मेलबर्न में PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘धमाके आतंकी अड्डे पर हुए, गूंज पूरी दुनिया में’; किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
मोदी-अल्बानीज की बड़ी न्यूक्लियर डील! बदल सकता है दुनिया का परमाणु गेम प्लान