जबलपुर
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मंडला में सर्वाधिक 16.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं जबलपुर में कनाडा के नागरिक भी मतदान की प्रक्रिया देखने पहुंचे और इसको लेकर खुशी जाहिर की।
कनाडा से आए लायल और एसी ने जबलपुर के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया देखी। मीडिया से चर्चा में दोनों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र काम कर रहा है।
9 बजे तक के मतदान के आंकड़े
सुबह तक के नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 6 लोकसभा क्षेत्रों में से सर्वाधिक मतदान बालाघाट में हुआ है। यहां 16.53 प्रतिशत मतदान मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं मंडला में 16.39 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 15.50 प्रतिशत, जबलपुर में 13.50 प्रतिशत, शहडोल में 14.49 प्रतिशत और सीधी में 13.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

More Stories
गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक