गुना
कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के प्रतिवेदन के आधार पर जिले के दो आदतन अपराधियों को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किये जाने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर शिवम पुत्र लाल सिंह माहौर (कोरी), उम्र 21 वर्ष, निवासी बूढ़ेबालाजी गुना तथा नरेश पुत्र माधौसिंह यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम विट्ठलपुर थाना सिरसी को एक-एक वर्ष के लिए जिला गुना एवं उसके आस-पास के जिलों भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा एवं अशोकनगर की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्होंने उक्त आदतन अपराधी को 24 घंटे के भीतर गुना जिला छोडने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह कार्रवाई म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 के प्रावधानों के अंतर्गत की है।

More Stories
एमपी बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा: आवेदन का कल आखिरी मौका, 7 मई से परीक्षा शुरू
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 21-23 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट, खजुराहो में तापमान 43 डिग्री के करीब