धार
भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल शुक्रवार को शाम 7:00 बजे समग्र जैन समाज की विशाल अहिंसा वाहन रैली धान मंडी चौराहे से प्रारंभ होकर हटवाड़ा पिपली बाजार आनंद चौपाटी जवाहर मार्ग सेनापति मार्ग नालछा दरवाजा से राजवाड़ा होकर आनंद चौपाटी से धान मंडी चौक पर समापन होगा मीडिया प्रभारी पारसजैन गंगवाल ने बताया किइस वाहन रैली को भव्य रूप प्रदान करने के लिए समग्र समाज के श्रेणिकगंगवाल प्रकाश बाफना अशोक जैन वर्धमान सुराना जितेंद्र जैन समाजजन से संपर्क कर इस रैली को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग दायित्व समाजजन को दे रहे हैं
मंदिर प्रमुख योगेन्द्र जैन महिला मंडल अध्यक्ष नेहा छाबड़ा ने बताया कि शुक्रवार को भगवान सुमतीनाथ जी का जन्म कल्याण के साथ मोक्ष कल्याण महोत्सव के साथ निर्वाण लाडू प्रातः 8:00 बजे शांतिनाथ जैन मंदिर में चढेगे दिनांक 20 अप्रैल को नाकोड़ा बहुमंडल द्वारा मिलन महल त्रिमूर्ति नगर में एक शाम महावीर के नाम भक्ति तंबोला का भव्य आयोजन हो रहा है कार्यक्रम के सूत्रधार सिविल आर के जैन रहेंगे दिनांक 21 फरवरी रविवार को प्रातः 8:00 बजे महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर समग्र जैन समाज की विशाल शोभा यात्रा निकाली जावेगी जानकारी पारस जैन गंगवाल ने दी।

More Stories
मध्यप्रदेश में RPG ग्रुप का बड़ा निवेश प्लान, जबलपुर में ट्रांसमिशन और 3 शहरों में टायर प्लांट की तैयारी
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सभी आरोपों से बरी; फर्जी जाति प्रमाण पत्र का था मामला
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश की आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल