मुंबई
कई टीवी सीरियल्स में दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस हिना खान एक फेमस चेहरा हैं। वो इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस दौरान वो हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो ना तो शांति से खा पा रही हैं और ना ही रात में सांस ले पाती हैं। उन्हें मास्क पहनकर सोना पड़ रहा है। ऊपर से ढेर सारी दवाइयां भी खानी पड़ रही है।
हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कई सारी स्टोरीज शेयर कीं। उन्होंने खुलासा किया कि वो एक समय का खाना भी ठीक से नहीं खा पाती हैं और जब खाना खाने बैठती हैं तो उस पर ध्यान भी नहीं दे पाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वो लगातार 16 घंटे से शूटिंग कर रही हैं और उन्हें सही से समय नहीं मिल पा रहा है कि सुकून से बैठकर खाना खा सकें।
रात में मास्क पहनकर सोती हैं हिना
इसके साथ ही हिना ने बताया कि इन दिनों उन्हें मास्क पहनकर सोना पड़ रहा है। वो भी पूरी रात। वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही हैं। इसलिए उन्होंने फैंस से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

More Stories
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट
कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार
Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई