बेंगलुरू
सनराजइर्स हैदराबाद से मिले रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल के मैच में 25 रन से हारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा कि बल्लेबाजी में कुछ गलतियों को सुधारना जरूरी है। सनराइजर्स ने इसी सत्र में बनाया अपना ही 277 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीन विकेट पर 287 रन बना डाले। जवाब में आरसीबी सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी।
आरसीबी के कप्तान डु प्लेसी ने कहा, ‘‘इतने ज्यादा रन इस मैच में बने। विश्व रिकॉर्ड है। मैं नहीं मानता कि 270 रन का लक्ष्य भी आसान होता, यह कठिन ही होता। हमने कुछ चीजें आजमाई जो कारगर नहीं रही।''
उन्होंने कहा,'' खेल इतना तेज रफ्तार हो गया है। हमें बल्लेबाजी में कुछ गलतियों को सुधारना होगा। पावरप्ले के बाद रनगति धीमी होने से रोकना होगा।'' डु प्लेसी ने कहा, ‘‘यह मानसिक जंग भी है तो मानसिक तौर पर हमे तरोताजा रहना होगा। कई बार लगता है कि दिमाग फट जायेगा। फिलहाल हमारे लिये थोड़ा कठिन है।''

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान