कई बार स्मार्टफोन यूजर्स को अपने डिवाइस में स्पीड की समस्या आने लगती है. ऐसे में काफी परेशानी आने लगती है. फोन अगर 4 से 5 साल पुराना है तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इसकी वजह से आपको काम करने में परेशानी होने लगती है. अगर आप इस दिक्कत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस समस्या से निपटने के ट्रिक्स बताने जा रहे हैं.
स्टोरेज को क्लियर करना है जरूरी
स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसकी स्टोरेज को आप तुरंत ही क्लियर कर दें. दरअसल जरूरत से ज्यादा स्टोरेज की वजह से प्रोसेसर पर दबाव पड़ता है और यह स्लो काम करता है और स्मार्टफोन हैंग करने लगता है.
गैर जरूरी एप्स को कर दें अनइनस्टॉल
जिन एप्स को आप इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें आपको तुरंत ही अनइंस्टॉल कर देना चाहिए. इससे आपके फोन की स्पीड वापस आ जाएगी.
फोन अपडेट करना है जरूरी
अगर अपने लंबे समय से अपने स्मार्टफोन को अपडेट नहीं किया है तो आप ऐसा करके फोन खराब कर लेंगे. आपको स्मार्टफोन के अपडेट चेक करते रहना चाहिए और जैसे ही कोई अपडेट नजर आए स्मार्टफोन अपडेट मोड पर लगा देना चाहिए. इससे स्मार्टफोन में हैंगिंग की समस्या नहीं आती है और यह फास्ट स्पीड में चलता है.
हैवी गेम्स खेलने से बचें
अगर आप जरूरत से ज्यादा हैवी गेम अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करते हैं और लगातार गेम खेलते हैं तो इसकी वजह से स्मार्टफोन की स्पीड कम हो जाती है. अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो आपको कोई दूसरा डिवाइस इस्तेमाल करना चाहिए और अपने स्मार्टफोन पर नॉर्मल गेम ही खेलना चाहिए.

More Stories
विवाद के बाद Meta ने हटाया AI इमेज टूल Muse Image फीचर
पब्लिक इंस्टाग्राम फोटो पर AI की नजर, प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ी
Vivo T5 Lite 44W भारत में 16 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स