गाजा
गाजा पट्टी में जारी इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,634 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 24 घंटों के दौरान इजराइली सेना ने 89 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 120 अन्य को घायल कर दिया। इससे इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 33,634 हो गई और 76,214 लोग घायल हो गए।
इस बीच, फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव में तीन फिलिस्तीनी मारे गए।
हमास ने कहा कि मारे गए लोगों में उनका एक स्थानीय कमांडर भी था।

More Stories
Nigeria Aircraft Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 यात्रियों और क्रू की मौत
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका! पहाड़ों के बीच चीन तक बनाई 121 किमी लंबी सड़क
रूस में लैब हादसे से मचा हड़कंप, खतरनाक संक्रमण की आशंका; करीब 200 लोग निगरानी में