रायपुर
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज वे जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी वे मौजूद रहेंगे।
माना जा रहा है कि पीसीसी प्रभारी राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने दो दिनों तक केवल बस्तर में ही रहेंगे। इस दौरान वे राहुल की सभा की तैयारियों की मॉनिटरिंग तो करेंगे साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा कई समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रभारी बनने के बाद पायलट का यह पहला बस्तर दौरा रहेगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
बताया जा रहा है राहुल गांधी की सभा वाले दिन वे बस्तर विधानसभा में आयोजित सभा में शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकें जगदलपुर में ही आयोजित होंगी। इधर राहुल गांधी के बस्तर दौरे में उनकी सभा के साथ-साथ आदिवासी समाज प्रमुखों से मुलाकात की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। कांग्रेसी कोशिश कर रहे हैं कि आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात राहुल से सीधे हो जाए और राहुल उनसे वन टू वन चर्चा भी कर लें।

More Stories
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी