बीजापुर.
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन के दौरान पाता कुटरू के जंगलों से सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए पाता कुटरू की तरफ निकली हुई थी। अभियान के दौरान पाता कुटरु के जंगलों से एक नक्सल मिलिशिया सदस्य आदी राम गाली (22) निवासी पाताकुटरू थाना कुटरू को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उक्त नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित है। वहीं, पकड़े गये उक्त नक्सली के खिलाफ कुटरू थाना में एक स्थाई वारंट लंबित है।

More Stories
‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
जिले के प्रभारी मंत्रीलखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक