सुकमा.
सुकमा के एक गांव में बने प्रभु राम के मंदिर को 21 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद खोला गया है। नक्सलवाद के गढ़ माने जाने वाले सुकमा के लखापाल और केरलापेंदा गांव के बीच जंगल में 1970 में बने मंदिर को नक्सलियों ने 2003 में बंद करा दिया था। दोनों गांव के लोग मांस-मदिरा का सेवन नहीं करते थे, जिसकी वजह से नक्सली नाराज हो गए और उन्होंने मंदिर को बंद करा दिया। राम मंदिर को सोमवार को सीआरपीएफ ने खुलवाया है।
मंदिर में प्रभु राम, माता सीता व लक्ष्मण की संगमरमर की मूर्तियां हैं। लखापाल में सीआरपीएफ ने कैंप खोला था। इस दौरान जवानों ने मंदिर के बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि यह ऐतिहासिक मंदिर है, यहां मेला भी लगता था। लेकिन, नक्सलियों ने इसे बंद करा दिया। सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के कैंप कमांडर हिमांशु पांडे ने बताया कि गांव में सीआरपीएफ कैंप लगने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। खासतौर पर मंदिर फिर से खुलने से बहुत खुश हैं। मंदिर की मरम्मत करने के बाद इसे ग्रामीणों को सौंप दिया गया है। यहां फिर से वही परिवार पूजा करने लगा है, जो पहले करता था।

More Stories
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: राष्ट्रगान के साथ गूंजेंगे राज्यगीत और वैदिक मंत्र
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप: रायपुर में नायब तहसीलदार पर केस दर्ज