केरल
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को अपने चुनावी घोषणापत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में ‘‘चुप्पी'' साधने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि पार्टी इस विवादास्पद अधिनियम के बारे में बोलने से डर रही है। विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में पार्टी के सत्ता में वापस आने पर जीएसटी सहित संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य कानूनों को रद्द करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि जब एक तरफ इन सभी कानूनों को निरस्त करने का वादा किया गया है, वहीं दूसरी तरफ सीएए के बारे में एक शब्द नहीं कहा गया है। उन्होंने केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन के उस दावे पर भी सवाल उठाया कि पार्टी के घोषणापत्र में देश में भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का आश्वासन देने का स्पष्ट उल्लेख है।

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद