मुंबई
बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि दीपिका मां तो बनेंगी पर वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। वह सेरोगेसी से बच्चे को जन्म देंगी। रणवीर और दीपिका ने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि सिंतबर में कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। अब खबरें है कि एक्ट्रेस खुद बच्चे को जन्म नहीं देंगी।
दीपिका पादुकोण नहीं हैं प्रेग्नेंट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका प्रेग्नेंट नहीं हैं। हालांकि, वह मां जरूर बनने वाली हैं। रेडिट के अनुसार बी-टाउन में सुनने को मिल रहा है कि कपल ने माता-पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है। रेडिट के एक यूजर के मुताबिक, रणवीर सिंह काफी चुलबुले नेचर के हैं, जिस वजह से उन्होंने कुछ दोस्तों के आगे पापा बनने की न्यूज बता दी थी, इसके बाद कपल ने दीपिका के मां बनने की खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जो गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कि थी उसमें भी उन्होंने गुलाबी और नीले रंग के कपड़ों-जूतों के साथ सिंतबर 2024 दीपिका-रणवीर लिखा था। इसमें उन्होंने कहीं भी मेंशन नहीं किया था कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। अब सामने आ रहा है कि इसलिए ही दीपिका बेबी के जन्म तक पब्लिक में नहीं आएंगी। साथ ही रेडिट पोस्ट में ये भी लिखा है कि दीपिका भारत में नहीं बच्चे को जन्म विदेश में देंगी और इस वजह से ही रणवीर भी फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल ने सेरोगेसी की कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

More Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा