मुंबई
एक्टर अल्लू अर्जुन के फैंस को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट मिला है। उनके बर्थडे पर यानी आज 8 अप्रैल को फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के 2 पोस्टर रिलीज किए थे। अब फैंस को टीजर का इंतजार था जो रिलीज हो गया है। 'पुष्पा 2' के टीजर से श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को अलग रखा गया है। इसमें केवल अल्लू अर्जुन को फोकस किया गया है।
बता दें, पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का अवतार शानदार नजर आ रहा है। उन्होंने पैरों में घुंघरू और साड़ी पहन रखी है और वह अपने दुश्मनों से लड़ाई कर रहे हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। साथ ही रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब एक बार फिर ये फिल्म पार्ट 2 के साथ रिलीज होने को तैयार है।
'पुष्पा 2' फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त को बॉक्स आॅफिस पर दस्तक देगी। ये फिल्म तेलुगु , हिंदी , तमिल , कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में बड़े पर्दे में रिलीज होगी। रिलीज से 5 महीने पहले ही फिल्म का टीजर आ गया है। जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

More Stories
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में