रायपुर
राजधानी के गुढ़ियारी स्थित बिजली कंपनी के केंद्रीय भंडार के बाद रायपुर में एक फिर आगजनी का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार रायपुर के भनपुरी स्थित अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला रायपुर में खमतराई थाना क्षेत्र का है।

More Stories
संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी