भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य-तिथि पर श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
स्वामी विवेकानन्द, वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन्1863 को कोलकाता में हुआ। भारत में स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी ने 25 वर्ष की आयु में ही वेद, पुराण, बाइबल, कुरआन, धम्मपद, गुरुग्रंथ साहिब, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, साहित्य, संगीत और दर्शन की सभी विचारधाराओं को आत्मसात कर लिया था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 की विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। जीवन के अन्तिम दिन 4 जुलाई 1902 को भी उन्होंने अपनी ध्यान करने की दिनचर्या को नहीं बदला और प्रात: ध्यानावस्था में ही महासमाधि ले ली।

More Stories
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी