उरी
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने दो आतंकी को मार गिराया है। आतंकी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया था। भारतीय सेना से मिली जानकारी के अनुसार सबुरा नाला यूआरआई सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम कर दिया। सुबह हुई मुठभेड़ में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ। इसके बाद सेना ने एक आतंकी को तत्काल ढेर कर दिया। इसके बाद अब दूसरा आतंकी भी मार गिराया गया।
गौरतलब है कि इस समय जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ नगण्य हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार घाटी में हिंसा फैलाने के लिए आतंकियों को सीमा पार भेजने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के मुताबिक चार संदिग्ध आतंकी 22-23 दिसंबर 2023 की रात को निगरानी के दौरान घुसपैठ की कोशिश करते देखे गए थे। इसके बाद एक आतंकी को गोलीबारी में मार गिराया गया था। एक आतंकी का शव दूसरे आतंकी घसीटते हुए दिखाई दिए थे।
पिछले साल हुई थी नाकाम कोशिश
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की कोई पहली घटना नहीं है। जम्मू में पिछले साल अखनूर के खौर सेक्टर में आईबी के पास भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा गया था। इसके बाद आतंकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।

More Stories
MEA के एक्शन से मची खलबली: अवैध बांग्लादेशियों को खदेड़ने का प्लान
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा