रायपुर
राज्य शासन द्वारा बस्तर (जगदलपुर) जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम अघनपुर निवासी प्रशांत ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से उनकी माता श्रीमती राखी को, तहसील बकावंड ग्राम तारापुर निवासी कुतीर्वास की मृत्यु पानी में डूबने से उनकी पत्नी श्रीमती गजमती को और तहसील बस्तर ग्राम खोरखोसा निवासी लीलाबाई भोयर की मृत्यु पानी में डूबने से उनके पति श्री डमरूराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

More Stories
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
BSP कर्मियों को ₹30,200 बोनस की उम्मीद, बैठक में चर्चा
शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : सोनमणि बोरा