धनबाद
कोयलांचल के थर्ड जेंडर संघ की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह ने इस बार धनबाद लोकसभा चुनाव में ताल ठोक दी है। थर्ड एसी की एंट्री ने सबको चौंका दिया है। कल तक जो हाथ सभी को दुआएं देने के लिए उठा करती थी, अब वही ट्रांसजेंडर समाज के हाथ अपनी अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत के लिए वोट मांगेगी।
देश की कोयला राजधानी धनबाद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। एक ओर जहां भाजपा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित कर उनके लिए वोट मांग रही है तो वहीं, इंडी गठबंधन ने अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है, वहीं अब धनबाद लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर की एंट्री हो गई है।
ट्रांसजेंडर समाज की अध्यक्ष सुनैना ने ग्रेजुएशन धनबाद के ही पी के राय मेमोरियल कॉलेज से पूरा किया। उनका पालन- पोषण झारखंड ट्रांसजेंडर संघ की प्रदेश अध्य्क्ष छमछम देवी ने किया। बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई और समाज सेवा सेवा से जुड़ी रहने वाली सुनैना किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं।
सुनैना कहती हैं कि धनबाद जो देश को ऊर्जा देता है, वह खुद अंधेरे में है। यहां के लोगों को दिल्ली, मुंबई या दक्षिण जाने के लिए आज तक डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिली, एयरपोर्ट और एम्स जैसे बड़े अस्पताल धनबाद से देवघर चले गए, पर जनप्रतिनिधि मौन रहे। इन्हीं मुद्दों को लेकर वह चुनावी मैदान में उतर रही हैं। सुनैना सिंह के मुताबिक, आजादी के 75 साल बाद भी ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को कुछ नहीं मिला है। अपने परिवार के सदस्यों से वर्षों तक उपहास झेलने के बाद भी सुनैना अपने जैसे और मिडिल क्लास फैमिली के सपोर्ट से चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं।

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद