भोपाल
मध्य प्रदेश एटीएस ने गुजरात के सूरत शहर में दबिश देकर पिस्टल बनाने में उपयोग होने वाली बैरल को बड़ी संख्या में जब्त किया है। यह कार्रवाई बड़वानी जिले में हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक सिकलीगर की निशानदेही पर की गई है। मध्यप्रदेश एटीएस ने बड़वानी जिले के खेतिया थाना के ग्राम धावड़ी निवासी सरनाम सिंह पिता धीर सिंह को हाल ही में अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े होने के मामले में सेंधवा से ही गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अस्थायी रूप से सूरत के प्रभुनगर क्षेत्र में रहकर अवैध हथियारों के निर्माण में उपयोग होने वाले रॉ मटेरियल और बैरल की सप्लाई मध्यप्रदेश तक करता है। उसकी निशानदेही पर एटीएस ने टीम गठित कर सूरत के हरिनगर उधना में चल रहे योगेश इंजीनियरिंग वर्क्स पर दबिश दी। इस कार्रवाई में 360 बैरल जब्त की।

More Stories
सीएम बोले: राहुल हल्की भाषा बोल रहे, उन्हें वैश्विक हालात समझने चाहिए, कांग्रेस कर रही है षड्यंत्र
भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया, लोकायुक्त ने की थी FIR, कमिश्नर ने बजट से पहले वित्त विभाग सौंपा
मंडीदीप में LPG एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक सिलेंडर जब्त; जबलपुर में हॉकर के घर पुलिस की छापेमारी मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से गैस सिलेंडर और बुक्स की बरामदगी की