रायपुर.
छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ इलाका रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते दिनों बिलासपुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकात्प तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट में 40 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

More Stories
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बाइंग