मुंबई
लंबे समय के इंतजार के बाद कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए हाजिर हैं। इस बार दर्शक टीवी पर नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खिलखिला रहे हैं। सबसे खास बात ये रही कि 6 साल बाद सुनील ग्रोवर की वापसी हुई। उनका 'डफली' वाला अवतार सबको खूब पसंद आया, साथ ही पहले एपिसोड के मेहमान रणबीर कपूर संग उनकी केमिस्ट्री भी। नीतू कपूर और रिद्धिमा ने भी कई खुलासे किए। अब फैंस शो के दूसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहला प्रोमो आ गया है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आपको कपिल शर्मा पुराने सीजन के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में हंसाते हुए दिखेंगे। उनके साथ कीकू शारदा भी हैं, जो क्रिकेटर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ये एपिसोड रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे धुरंधर क्रिकेटर्स के नाम रहेगा।

More Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा